अंबेडकर नगर, दिसम्बर 4 -- इंदईपुर। हंसवर थाना क्षेत्र के भूलेपुर में शादी समारोह से लगभग 10 दिन पूर्व गायब हुई मोटरसाइकिल गुरुवार को सेमऊर खानपुर के पास स्थित नाले में पुल के नीचे से लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने को बरामद कर लिया। हंसवर थाना क्षेत्र के मियांपुर कैथोली निवासी शैलेश कुमार पुत्र बुधीराम बीते 23 नवंबर को भूलेपुर में श्रीराम के यहां शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। इस दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन स्वामी शैलेश कुमार के मुताबिक वह मोटरसाइकिल को दूसरे से क्रय किया था, अभी तक वह अपने नाम ट्रांसफर नहीं करवा पाए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...