बोकारो, मार्च 9 -- चास। चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने झारखंड एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से संचालित अमृत पार्क फेज एक और दो कमलडीह के मो. रफी को शादी समारोह, जन्मोत्सव व अन्य उत्सव के अवसर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे साउंड सिस्टम को बंद करने का निर्देश दिया है। नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि अमृत पार्क फेज 1 और 2 का संचालन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न तरह के शादी समारोह, जन्मोत्सव व अन्य उत्सव के असर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे साउंड सिस्टम का उपयोग किया जाता है। अमृत पार्क के समीप 3-3 अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता है व आम लोगों को ध्वनि विस्तार यंत्र से काफी कठिनाइयों का सामाना करना पड़ता है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि इसके बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.