मुजफ्फर नगर, नवम्बर 8 -- गांव रहमतपुर में शादी समारोह के दौरान नकली दूध से बनी मिठाई खाने से अनेक लोग बीमार पड़ गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। वहीं खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर सेम्पल लिए हैं। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके बेटे की शादी के लिए एक नवंबर को मढ़े का कार्यक्रम था। जिसमें परिवारगण, परिचित व रिश्तेदार शामिल हुए थे। आरोप है कि हलवाई व दूधिया ने सांठगांठ कर कार्यक्रम में मिठाइयों के लिए नकली और मिलावटी दूध व मावा की सप्लाई की, जिससे बनी मिठाइयां रसगुल्ला और पनीर से बने पकवान-खाने के बाद अनेक लोग बीमार हो गए। सभी को तेज बुखार व उलटी दस्त की शिकायत होने पर उन्हें प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाया गया है। पीड़ित ने बताया कि इस घटना से उनकी सामाजिक छवि धूमिल हुई है और गांव में आक्रोश व्याप्त है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.