हाजीपुर, फरवरी 15 -- वैशाली । सं.सू. थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 12 फरवरी की रात दिनेश राय की पुत्री की शादी समारोह आयोजित था। जयमाला कार्यक्रम के बाद बिना अनुमंडल दंडाधिकारी की अनुमति के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान करीब रात 12:30 बजे अचानक गोली चल गई, जिससे परवारा निवासी रेखा देवी (35) के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल महिला को परिजनों द्वारा तत्काल मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से खून के निशान पाए गए, जिसके ब...