हमीरपुर, मई 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के पुराना बेतवा घाट मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार की रात पुराना बेतवा घाट मोहल्ले में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। गाजे-बाजे के साथ बारात भी आ चुकी थी। तभी किसी बात को लेकर बारातियों का विवाद हो गया। बारात लोकल से आई थी, लिहाजा बाराती और जनाती सब एक जैसे ही थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चटकने लगे। कुछ लोगों ने जमकर पथराव भी किया। इससे कार्यक्रम स्थल में भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग पत्थरों से बचने को अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पथराव करने वाली युवक और युवतियां भी शामिल थी। देर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.