फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- नवाबगंज। क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान लाठी डंडे से दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। अंशुल का गांव के ही एक युवक से एक शादी समारोह में विवाद हो गया था। इसी को लेकर शुक्रवार को सुबह कुछ लोग अंशुल के घर गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवक और उसके साथी अंशुल को लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। बचाने आयी मां से भी मारपीट की। पुलिस को घटना के मामले में तहरीर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...