बुलंदशहर, दिसम्बर 3 -- नगर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में दबंग युवकों ने शादी समारोह में युवती से छेड़छाड़ की और उसके साथ आए युवक के विरोध करने पर उससे मारपीट करते हुए हाथ तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष से जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में यमुनापुरम कालोनी निवासी पीड़िता युवती ने तहरीर देकर बताया कि 30 नवंबर को उसका भाई और उसकी परिचित युवती बुलंदशहर में चांदपुर रोड स्थित एक शादी समारोह में गए थे। शादी में उसकी परिचित युवती के साथ आरोपी रोनी, विशाल, आदित्य, अंश, मोहित, शोभित, हर्ष आदि ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील एवं जातिसूचक टिप्पणी की गई। जब उसके भाई द्वारा विरोध किया गया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से उसके भाई के हाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.