बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित श्री वाटिका होटल में आयोजित एक शादी समारोह में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के राधा नगर निवासी संदीप कौशिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 नवंबर की रात करीब 9:34 उनका पुत्र आदित्य कौशिक शादी समारोह में खाना खाकर होटल के गेट पर पहुंचा तो अचानक पांच-छह अज्ञात युवक उसके सामने आ गए। आरोप है कि युवकों ने जान से मारने की नीयत से लात-घूंसों से हमला कर दिया। आदित्य के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया, अन्यथा गंभीर अनहोनी हो सकती थी। मारपीट में आदित्य के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैम...