हापुड़, फरवरी 13 -- कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। विक्रम सिंह तौमर पुत्र सतीश तौमर निवासी कॉवी ने बताया कि बुधवार को आरएस गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। वह अन्य लोगों के साथ भोजन कर रहा था, तभी अचानक कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर लोहे की रॉड व तमंचे से हमला कर दिया। हमले में उसके मुंह पर गहरी चोट आई, जबड़ा हिल गया तथा सिर पर भी जोरदार वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.