अलीगढ़, फरवरी 17 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र के गांव कृपालपुर में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान शराब पीने से मना करने पर जमकर हंगामा हो गया। नशे में धुत लोगों ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ितों पर हमला बोला, जिसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हसनपुर (पलवल) निवासी टोनी पुत्र विजयपाल ने टप्पल थाने में शिकायती पत्र में बताया कि वह परिवार संग मामा की बेटी की शादी में रविवार रात टप्पल क्षेत्र के गांव कृपालपुर में आए थे, जहां रिश्तेदार रविंद्र, आकाश व नवीन शराब पी रहे थे। रविंद्र ने टोनी व उसके भाई ललित को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की, मना करने पर गिलास फेंका और दिल्ली पुलिस जवान होने का दम भरते हुए ग...