गढ़वा, मई 30 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में बुधवार रात एक शादी के दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। उन्हें मौके से उठाकर पुलिस ने इलाज के लिए भेज दी। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत नहीं की है। सतबहिनी झरना तीर्थ में बुधवार रात झरना घाटी के पूरब नवीन यज्ञशाला के निकट नवनिर्मित सामुदायिक भवन में एक शादी का आयोजन किया गया था। उस दौरान गढ़वा जिलांतर्गत केतार थाना के चौरा गांव निवासी लखन राम के पुत्र सह वर निगम कुमार की शादी नगर ऊंटारी थाना के जंगीपुर गांव निवासी संजय राम की बेटी आरती कुमारी की शादी हो रही थी। उसी दौरान किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। विवाह स्थल से यज्ञशाला, गेट व कार्यालय तक दौड़ दौड़ कर लोग मारपीट कर रहे थे। काफी देर तक मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.