पूर्णिया, फरवरी 10 -- केनगर, एक संवाददाता। रविवार की देर रात चम्पानगर थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान पडोस के युवक द्वारा एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मामले को लेकर सोमवार को पीड़ित महिला के पति ने अपने गांव के युवक को आरोपी बनाते हुए पुलिस से गुहार लगायी है। घटना को लेकर बताया जाता है कि शादी समारोह में डीजे की धुन पर महिलाएं, बच्चियां तथा युवकों समेत सगे सबंधी डांस कर रहे थे। उसी दौरान आरोपी युवक महिला को खींचकर बगल के मक्का खेत में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे और युवक से महिला को बचाया। चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि आवेदन दिया गया है। घटना के सत्यापन को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.