गोरखपुर, फरवरी 10 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद खोराबार क्षेत्र स्थित गंगा रिसॉर्ट में शादी समारोह के दौरान चोरी की घटना हुई। बस्ती जनपद के जोगापुर निवासी त्रयम्बक सिंह के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह फरवरी की रात वह शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी बीच रात 8 से 10.30 बजे के बीच उनकी खड़ी बोलेरो गाड़ी और गाड़ी में रखा बैग चोरी हो गया। बैग में करीब 45 हजार रुपये नकद, आईपैड प्रो, एप्पल ईयरबड्स, वनप्लस एयरबड्स, क्रेडिट कार्ड व जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...