फरीदाबाद, फरवरी 23 -- पलवल, संवाददाता। जिले के गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान दो साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। गदपुरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार, गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि वह 19 फरवरी की रात अपने परिवार के साथ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब नौ बजे उसकी दो साल की बेटी अचानक पंडाल से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य बच्ची को ढूंढ ही रहे थे कि बच्ची के मामा ने शोर मचाया। पास ही एक खंडहर पड़े प्लॉट से बच्ची क...