हाथरस, फरवरी 22 -- चन्दपा: कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के अग्रवाल सेवा सदन में हो रही शादी समारोह मै उस समय भगदड़ मच गई जब पत्ती गढ़ी निवासी सुनील परमार अपने परिवार सहित अपनी बेटी की शादी की रस्मो में व्यस्त थे। तभी एक नाबालिग सहित तीन लोगों ने लड़की की बुआ अनीता देवी हाल निवासी मेरठ अपने कमरे से कुछ सामान लेने आई थी। तीनों चोरों ने उनकी आंखों पर कुछ नशीला पदार्थ फेंक दिया जिस से वह अचेत सी होने लगी और चोरी उनका बैग छीनने लगे। जब उनको अहसास हुआ कि उनके साथ कुछ गलत हो है तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। पर सभी परिजनो को डीजे की आवाज में कुछ सुनाई नहीं दिया और सभी लोग दरवाजे की रस्म में व्यस्त थे। जब तक परिजनों को पता चलता तीनों चोर समान लेकर रफू चक्कर हो चुके थे। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चन्दपा पुलिस ने सभी सीसीटीवी कै...