गंगापार, फरवरी 9 -- इलाके के इरादतगंज गांव से एक शादी समारोह में शामिल होने गए दो विपक्षियों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पूर्व प्रधान ने थाने पहुंच कर चार नामजद समेत चार अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट और लूट की लिखित तहरीर दी जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। उधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने और बंदूक छीनने के प्रयास और नकदी, कारतूस छीन लेने सहित कई आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसमें भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज गांव के पूर्व प्रधान तेजबली यादव अपने शिकायती पत्र में विपक्षियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए दर्शाया है कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजापुर करमा रोड स्थित ओम वाटिका में रविवार की रात्रि गए थे। इसी में उनके गांव के विपक्षियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। जिससे उ...