नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित चौगानपुर के पास बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को आयोजित शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने दुल्हन की मां के गहन और नगदी से भरा पर्स चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें दो युवक पर्स उठाकर बाहर निकलते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के विजय नगर निवासी डॉ. विनय गौतम की बेटी की शादी गुरुवार को चौगानपुर के पास गोल्डन ड्रीम बैंक्वेट हॉल में थी। शादी की रस्में शुरू होने के दौरान रात करीब 12 बजे दुल्हन की मां कुसुम गौतम ने पर्स मेज पर रख दिया। थोड़ी देर बाद जब उनका ध्यान गया तो पर्स गायब मिला। पर्स में करीब 50 हजार रुपये और करीब 50 लाख रुपये के गहने होने का दावा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.