बागपत, जनवरी 21 -- बड़ौत। भारत विकास परिषद और ग्रोवैल गल्र्स विंग की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विवाह समारोहों में बजने वाले तेज़ डीजे के कारण फैल रहे ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की गई। कहा कि परीक्षा के दौरान डीजे बजने से छात्रों को परेशानी होती है। एसडीएम भावना सिंह को दिए ज्ञापन में परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी दिनों में बोर्ड परीक्षाएँ प्रारंभ हो रही हैं, ऐसे में तेज़ ध्वनि से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिषद ने बताया कि 18 फरवरी 2026 से परीक्षाएँ शुरू होने के चलते छात्रों को शांत माहौल की आवश्यकता है, लेकिन शादी-विवाह के दौरान देर रात तक डीजे बजने से अध्ययन में व्यवधान उत्पन्न होता है। बैंड-बाजे व डीजे को केवल निर्धारित समय तक ही चलने की अनुमति दी जाए। पुलिस व प्रशासन को देर रात डीजे बंद कराने के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.