धनबाद, मई 4 -- जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा शास्त्री नगर में गुरुवार की देर रात एक शादी समारोह में डीजे के धून पर डांस करने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट होते ही भगदड़ मच गई। दोनों तरफ से जमकर लात घुसे चले। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस पहुंची। डीजे बंद कराया। तब तक मारपीट करने वाले वहां से भाग निकल चुके थे। बिहार लखीसराय मननपुर के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि एक मई की रात शादी समारोह में जामाडोबा आया था। रात्रि करीब एक बजे बेवजह मनीष शर्मा, रविश कुमार, रमेश सिंह सहित चार पांच अन्य लोगों ने अचानक गाली गलौज करते हुए मारपीट कर गिरा दिया। मुझे काफी चोट आयी है। बीच बचाव करने आये लोगों के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर भाग कर थाना आया। मनोज कुमार के लिखित शिकायत पर जोड़ापोखर थाना में कांड संख्या 38...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.