प्रयागराज, फरवरी 15 -- देवनगर (संगम लाल की बगिया) में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। अरविंद कुमार के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। शनिवार को अरविंद कुमार का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर शादी समारोह में गया था। चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और अंदर अलमारी में रखे हार, चेन, पायल सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया। रविवार सुबह जब परिवार घर लौटा तो बिखरा हुआ सामान देख होश उड़ गए। अरविंद की पत्नी दीपिका भारती ने थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.