बुलंदशहर, मार्च 8 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगलाकरन में बृहस्पतिवार की देर रात शादी समारोह में तेज धमाके के साथ कॉफी मशीन फट गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। मशीन फटने से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। झुलसे युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि गांव नगलाकरन में शुक्रवार की रात भागमल जाटव की बेटी की बारात आई हुई थी। रात करीब दस बजे शादी समारोह में दो कारीगर कॉफी बना रहे थे। इस दौरान कॉफी में प्रेशर बनाते समय तेज धमाके के साथ मशीन फट गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि मशीन करीब पचास फुट ऊंची उड़ गई। मशीन फटने से गांव चरोरा मुस्तफाबाद निवासी अमरपाल सैनी का 17 वर्षीय पुत्र रोहित और रतनसेन सैनी का 19 वर्षीय पुत्र हरीश गंभीर रूप से झुलस गए। इस दौरान शादी समारोह में भगदड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.