गोरखपुर, फरवरी 6 -- सोनबरसा। चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खास में गुरुवार रात शादी समारोह में आए युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना कबूतरी देवी पीजी कॉलेज के पास स्थित राजलक्ष्मी मैरेज हॉल के सामने की है। पिपराइच क्षेत्र के सिंहोरिया निवासी प्रभाकर मणि त्रिपाठी गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने मैरेज हॉल के सामने काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक खड़ी की थी। समारोह से बाहर निकलने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित ने घटना की सूचना पीआरवी 112 पर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.