आगरा, दिसम्बर 7 -- सुभाष नगर फेस दो लायर्स कॉलोनी न्यू आगरा निवासी अधिवक्ता राजीव चौहान ने कामवालियों पर घर से जेवर और मूर्ति चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता राजीव चौहान ने तहरीर में बताया है कि उनके पुत्र दुष्यन्त के विवाह समारोह के दौरान उनके घर में काम करने वाली गीता और प्रीती तथा उनकी 15 वर्षीय बेटी ने मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया कि 28 नवंबर को पूरा परिवार हल्दी और मेहंदी समारोह में व्यस्तता था। इसी का फायदा उठाकर आरोपितों ने सात जोड़ी कानों के झुमके, 4 अंगूठियां, एक हीरे की अंगूठी, बेटे की सोने की अंगूठी और घर के मंदिर में रखी लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति चोरी कर लिए। जानकारी पर तीनों को फोन कर बुलाया, तब पता चला कि एक युवती अपने प्रेमी के साथ सामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.