गोरखपुर, जून 6 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी क्षेत्र के संग्रामपुर उर्फ उनवल में एक शादी समारोह के दौरान गांव के कुछ मनबढ़ों ने कन्या पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें दो महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है, पीड़ित परिवार ने खजनी थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत उनवल के कस्बा संग्रामपुर, वार्ड नंबर 13 निवासी दिनेश कुमार मौर्य के घर 3 जून को उनकी बेटी की शादी का समारोह चल रहा था। रात में बारात के दौरान कन्या पक्ष के कुछ रिश्तेदारों और गांव के मनबढ़ों के बीच विवाद हो गया, जिसे बुजुर्गों ने शांत करा दिया। चार जून को बारात की विदाई के बाद दिनेश अपने रिश्तेदारों और मेहमानों को भोजन करा रहे थे, तभी गांव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.