हापुड़, नवम्बर 30 -- वैश्य समाज महिला संगठन उत्तर प्रदेश की बहनों में शादी विवाह में होने वाले अत्याधिक खर्च के संबंध में विचार विमर्श किया। सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि अनावश्यक खाद्य सामग्री विवाह समारोह में नहीं बनवाएंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि अन्न की बर्बादी रोकी जा सकती है। इस परिपाटी से जो व्यक्ति अधिक मात्रा में शादी विवाह में खर्च नहीं कर सकते। उनको भी सुविधा मिलेगी। इस समय दिखावे का चलन बहुत बढ़ गया है। जिसे रोकना बहुत आवश्यक हो गया है। किसी न किसी को तो इस तरफ पहल करनी ही होगी। इस कार्य में सभी बहनों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। संस्था की अध्यक्षा अर्चना कंसल, मंत्री पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता, ममता अग्रवाल, कल्पना मित्तल, गीता गुप्ता, प्रीति, रचना अग्रवाल, उमा अग्रवाल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...