कौशाम्बी, फरवरी 10 -- करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर संवरो निवासी फूलचंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसका एक मकान पिंडरा चौराहे पर भी है। पीड़ित के मुताबिक, आठ फरवरी को उसके बेटे की शादी थी। घर के सभी पुरुष बारात गए थे। इस दौरान पिंडरा चौराहा वाले मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर सात कंबल उठा ले गए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...