हमीरपुर, फरवरी 21 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। शादी वाले घर में लीकेज गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय लगी आग से गृहस्थी जलकर खाक हो गई। अचानक हुई इस घटना से नाते-रिश्तेदारों और पड़ोसियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में नई-नवेली दुल्हन को घर से बाहर निकाला गया। दमकल दस्ते के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। कस्बे के चांदथोक निवासी अभिनंदन सिंह भदौरिया के छोटे पुत्र प्रतीक सिंह की शादी गुरुवार को थी। शुक्रवार को बारात विदा होकर वापस घर लौटी। रात करीब 8:30 बजे के आसपास घर में नाते-रिश्तेदारों के लिए खाना तैयार कराया जा रहा था। तभी गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग भड़क उठी। जब तक कोई कुछ समझ आता, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे शादी वाले घर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। हर कोई अपनी जान बचाकर यहां-वहां भागने लगा। पड़ोसियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.