मुरादाबाद, दिसम्बर 7 -- मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना के छूटे आवेदकों की जांच कराई जाएगी। समाज कल्याण विभाग यह जानने का प्रयास करेगा की किस वजह से दंपति शादी करने नहीं पहुंचे। जिले में दो चरण में 1786 जोड़ों की शादी हो चुकी है, जबकि 474 आवेदन लंबित हैं। बताया जा रहा है कि विभागीय पोर्टल पर शादी के लिए फॉर्म भरने वाले आयोजन में उपस्थित नहीं हुए। विभाग की ओर से कराई जा रही ऑनलाइन छानबीन में 474 आवेदको की शादी नहीं हो पाई है। विभाग के उप निदेशक अजय वीर सिंह का कहना है कि मंडल भर में सामूहिक शादी का विवरण एकत्र किया जा रहा है। जिला स्तर पर समाज कल्याण अधिकारी से शादी से वंचित अभ्यर्थियों के आवेदनों की छानबीन कराई जाएगी। छूटे लोगों को लेकर शासन से पत्राचार किया जाएगा। नियमानुसार उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...