रुद्रपुर, नवम्बर 28 -- रुद्रपुर/गदरपुर, संवाददाता। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डीजे पर हर्ष फायरिंग हो रही थी। इसपर कुछ लोगों ने विरोध कर दिया और शादी से जाने लगे। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया और महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। वहीं कार्रवाई की मांग को लेकर लोग थाने पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा चकरपुर के ग्राम प्रधान आयुष कोचर के परिवार में गुरुवार को शादी समारोह था। शादी के माहौल में डीजे की धुन पर कई युवा डांस कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पिस्तौल से फायरिंग होने लगी, जिसका शादी में आए रुद्रपुर निवासी नोनी छाबडा और मलसा निवासी कुछ लोगों ने विरोध किया। नोनी छाबड़ा का कहना था कि जिस प...