सीतामढ़ी, दिसम्बर 4 -- सीतामढ़ी। जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे डांस के बीच हुई हर्ष फायरिंग में 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के बेलसंड निवासी राजकुमार शर्मा के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि करण अपने पिता के साथ रिश्तेदार के यहां लड़की की शादी में शामिल होने गया था। इसी दौरान डांस फ्लोर के पास गांव के युवक अचानक की गई फायरिंग में एक गोली आकर करण को जा लगी। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे शहर के रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए। गोली निकाल दी गई है। आईसीयू में भर्ती है। रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया सूचना मिली पीकेट पुलिस पहुंचकर मामले छानबीन जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...