बदायूं, फरवरी 5 -- आसफपुर, संवाददाता। जिले में बदमाश कब वारदात को अंजाम दे जाये, कहा नहीं जा सकता। पत्नी व साली के साथ शादी में शामिल होने चंदौसी जा रहे बाइक सवार के साथ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार दंपति से पांच हजार नगद, मोबाइल व पायल लूटकर हवा में तमंचा लहराते हुये मौके से भाग निकले। सूचना के बाद हमेशा की तरह पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। लूट की घटना फैजगंज थाना क्षेत्र के आसफपुर-दबतोरी रोड पर देर शाम हुई। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी गांव निवासी संजय भारतीय अपनी पत्नी और साली के साथ बाइक से चंदौसी शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही वे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर के निकट रेलवे लाइन के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.