आरा, फरवरी 12 -- कोईलवर, एक संवाददाता। चांदी थाने के स्थानीय बाजार पर बालू लादने जा रहे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अगिआंव थाना क्षेत्र के खोपिरा निवासी कुंदन कुमार अपनी मां सुनीता देवी के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चांदी बाजार पर अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। अफरातफरी के बीच दोनों को कोईलवर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...