गोपालगंज, नवम्बर 26 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के नवका टोला बसडीला निवासी दो युवक मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जख्मी युवकों में नंदलाल कुशवाहा के पुत्र गोविंद कुमार और दिनेश सिंह के पुत्र नीरज कुमार शामिल हैं। वे दोनों अपने घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गोपालगंज जा रहे थे। इसी दौरान बसडीला मोड़ के पास अचानक सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.