मुरादाबाद, मार्च 9 -- कटघर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह मार्च को वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने सीतापुरी में गई थी। बेटा विक्की भी साथ था। महिला का आरोप है कि शादी समारोह में ही किसी बात को लेकर नवनीत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर विक्की के साथ गाली गलौज और मारपीट की। उसका सिर फोड़ दिया। एसएचओ कटघर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार एक नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.