हाजीपुर, फरवरी 5 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच-22 काजीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर शाम करीब 6:40 अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही काजीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक सोनपुर थाना क्षेत्र के महेश्वरी चौक निवासी उमेश कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सौरभ सिंह बुधवार की शाम रामाशीष चौक स्थित अमेजन कंपनी में काम कर अपने घर लौटा था। जिसके बाद मृतक करीब 6 बजे अपने घर से बुलेट पर सवार होकर मुजफ्फरपुर में शादी समारोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.