रांची, फरवरी 19 -- झारखंड के रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के रातू थाना क्षेत्र के बसाइरटोली (तिगरा गांव) स्थित एक खेत के कुएं से मंगलवार की शाम दो शव बरामद किए गए। दोनों मृतकों की पहचान बेड़ो के जरिया निवासी 48 वर्षीय बंधन भगत और 56 वर्षीय पुनई उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों रविवार को तिगरा निवासी दशू उरांव के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के दौरान ही दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों ने उनके गांव लौटने की उम्मीद में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। अंततः उनके साथ आए अन्य मेहमान घर लौट गए। मंगलवार को तिगरा के ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा। शवों की पहचान होने पर बेड़ो में उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन तिगरा पहुंचे और शवों को अपने साथ बेड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.