आगरा, फरवरी 7 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर बीती देर रात बाइक सवार तीन युवक अचानक सड़क पर आए सांड़ से टकरा गए। तीनों युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक घायल की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जारी है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की मध्य रात्रि बाद करीब एक बजे एटा रोड पर बाइक सवार तीन लोगों के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना स्थल पर घायलावस्था में मिले तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान 28 वर्षीय शिवा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मोहल्ला खेडिया कासगंज की मौत हो गई। जबकि सोनू पुत्र मुन्ना लाल निवासी अशोक नगर, सत्यम का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घायलों ने ...