धनबाद, अप्रैल 20 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता अपने दोस्त की शादी में शरीक होने की बात कह कर घर से निकली रांची की विवाहिता और उसका ढाई साल का बच्चा धनबाद में गुम हो गए। वह 17 अप्रैल को रांची से बस से धनबाद आई थी। शनिवार को विवाहिता को खोजते हुए उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य धनबाद पहुंचे। दो दिन से विवाहिता का मोबाइल बंद है। धनबाद थाना की पुलिस को दिए शिकायत में महिला के पति रांची कोकर भागा नगर रोड नंबर 10 चूना भट्टा निवासी आकाश राम ने बताया कि पत्नी वर्षा देवी को बूटी मोड़ बस स्टैंड से बस पर चढ़ाया था। वर्षा ने आकाश से कहा था कि उसकी दोस्त की शादी है। वह धनबाद में एक दिन रहेगी। धनबाद से बगोदर स्थित एक मंदिर में वह सहेली के साथ शादी समरोह में शामिल होगी और बगोदर से रांची वापस लौट जाएगी। आकाश और घरवालों ने बस चालक और कंडक्टर से भी संपर्क किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.