नगर प्रतिनिधि, फरवरी 15 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक शादी समारोह के दौरान वीडियो वायरल करने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर बवाल हो गया। कहासुनी के बाद बारातियों ने दुल्हन के भाई की जमकर पिटाई कर दी। बारातियों ने उसे इतना मारा कि उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के लगूनहा गांव का है। गुरुवार रात को लगूनहा निवासी मुख्तार मियां के यहां बारात आई थी। इसी दौरान कुछ बाराती वीडियो बना रहे थे और उसे इंटरनेट पर वायरल कर रहे थे। तभी दुल्हन पक्ष ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। दुल्हन के भाई सरफराज अली ने बताया कि चौतरवा थाना क्षेत्र के बच्चा बाबू परसौनी से उसकी बहन की बारात आई थी। दरवाजे पर परछावन किया जा रहा था। दूल्हा पक्ष के लड़के वीडियो बना रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.