गोपालगंज, फरवरी 13 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जादोपुर थाना क्षेत्र के बंगरी गांव में शुक्रवार की सुबह शादी बीतने के बाद टेंट का सामान खोलने के लिए गए एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलसकर अचेत हो गया। इसके बाद जमीन पर गिर पड़ा। साथी मजदूर और परिवार के सदस्यों ने उसे उठाकर इलाज के लिए लेकर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त गांव के जलेन्द्र महतो का 18 वर्षीय बेटा अमित कुमार एक टेंट हाउस में काम करता है। गुरुवार की रात एक शादी समारोह में वह टेंट लगाने के लिए गया हुआ था। शादी बीतने के बाद शुक्रवार की सुबह वह टेंट को खोलने के लिए गया था। इस बीच लोहे का पाइप ऊपर से होकर गुजर रही बिजली की तार के संपर्क में आ गया। जिससे उसे ...