प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 12 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मकरा कुकुआर गांव में रविवार रात एक बाराती को रसगुल्ला न मिलने पर हुए विवाद में मारपीट हो गई। द्वारपूजा से पहले ही बारात लौट गई। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे के बड़े भाई के साथ ही फूफा और दादा को रोक लिया। रात में पंचायत के बाद बात नहीं बनी तो सोमवार को कोतवाली में पंचायत हुई। दूल्हे के घरवालों को कन्या पक्ष को नुकसान के दो लाख रुपये देने पड़े। उक्त गांव के एक व्यक्ति की बेटी की शादी के लिए रविवार को कंधई थाना क्षेत्र के धरौली मुफरिद से बारात आई थी। बाराती आए तो कन्या पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस बीच कुछ बारातियों को रसगुल्ला नहीं मिला तो विवाद होने लगा। यह भी आरोप है कि आधा दर्जन बाराती जनवासे से दूर बैठकर शराब पी रहे थे। उनके पास लोग नाश्ता लेकर लोग पहुंचे तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.