हाथरस, मई 1 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कांसगंज रोड पर गांव नगला जलाल के पास बुधवार सुबह ट्रोला ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक अपने भाई की शादी में मिली बाइक को विदा होने के बाद घर लेकर जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रोला व बाइक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। वही युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहरिया अलीपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र अमर सिंह माथुर की शादी मंगलवार को रिंकी निवासी गांव पथरेकी जनपद कासगंज के साथ हुई थी। बुधवार सुबह बरात विदा होने के बाद दहेज में मिली बाइक को दूल्हे का बड़ा भाई 36 वर्षीय श्रीनिवास अपने घर ले जा रहा था। इस दौरान कासगंज रोड पर गांव नगला जलाल के पास सामने से आ रहे ट्रोला ने बाइक सवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.