इटावा औरैया, फरवरी 20 -- लखना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। चाय के गिलास लेने गए एक युवक के साथ सात लोगों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान उसके मौसेरे भाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी राहुल राठौड़ पुत्र प्रमोद अपने रिश्तेदारी में लखना के ग्राम अड्डा परम सिंह में आयोजित भांजी की शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह में देर रात तक कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे चाय की व्यवस्था के लिए राहुल पास स्थित कस्बा लखना के जेवी रिसोर्ट की दुकान से चाय के गिलास लेने गया...