देहरादून, अक्टूबर 27 -- शादी में महिलाओं के लिए गहने और परिधान ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। सज-धजकर महिलाएं विवाह या किसी समारोह में गहनों से लदकर पहुंचती हैं, लेकिन उत्तराखंड के दो गांवों में सर्वसम्मति से आदेश जारी हुआ है कि शादी या किसी समारोह में महिलाएं ज्यादा गहने नहीं पहन सकती। महिलाओं को सिर्फ कान के कुंडल, मंगलसूत्र और नाक की फुली पहनने की अनुमति है। आदेश नहीं मानने पर 50 हजार का जुर्माना देना होगा। गांववालों के इस अनोखे आदेश की वजह भी काफी रोचक है। देहरादून जनपद के जौनसार-बावर क्षेत्र के चकराता ब्लॉक के दो गांव कंदाड़ और इद्रोली के गांववालों ने ऐसा आदेश जारी किया है। यह आदेश पूरे प्रदेश में चर्चा बटोर रहा है। इस निर्णय के अनुसार अब महिलाएं शादी समारोह और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में केवल तीन सोने के गहने ही पहन सकेंगी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.