अररिया, मार्च 13 -- पलासी । (ए.सं) प्रखड के मैना वार्ड नंबर 14 निवासी राजेश्वरी देवी ने शादी समारोह में फोटो खींचने से मना करने पर मारपीट व छिनतई आरोप लगाते हुए पलासी थाना में दो लोगों के विरुद्ध एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज केस में गोलु कुमार साह, प्रेस लाल साह को आरोपी बनाया है।.दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि उनकी पुत्री 11 मार्च को गांव स्थित शादी समारोह में भाग लेने गयी थी। इसी बीच गाना बजाना के दौरान गोलू कुमार साह फोटो खींचने लगा। फोटो खींचने से मना करने पर उक्त लोगों ने मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.