शामली, फरवरी 16 -- क्षेत्र के एक गांव शादी समारोह में दूल्हे की प्रेमिका के पहुंचने पर हंगामा हो गया। प्रेमिका ने दुल्हन के परिजनों को बताया कि दूल्हे का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे धोखा देकर वह शादी करने आया है। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया और दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। रविवार शाम समाज के मौजिज लोगों की पंचायत चली। जिसमें शादी का तमाम खर्च देने की बात पर समझौता हो गया। पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है। शनिवार को जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव मे जनपद शामली के ही एक गांव से आई बारात मे दूल्हे की प्रेमिका के पहुंचने से हंगामा हो गया। युवती ने दुल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए शादी का विरोध किया। बताया कि वह उसके साथ सहारनपुर जनपद के एक गांव मे पिछले चार साल से रह रहा है। उसने उसे शादी का झांसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.