बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं, संवाददाता। एक गांव में शादी में निमंत्रण न देने से नाराज चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है, घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरियारी के जयपाल पुत्र शंकरलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 फरवरी को उसके भतीजे अमन पुत्र कल्लू की शादी थी। गांव के ही नीनी पुत्र हरपाल तथा अरविंद, गौरव और सौरभ पुत्रगण हरपाल को शराब पीने की आदत के कारण निमंत्रण नहीं दिया गया। इसी से नाराज होकर 16 फरवरी की दोपहर तीन बजे सभी आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए और हमला कर दिया। आरोपियों ने जयपाल और उसके भतीजे सुनील पुत्र कल्लू पर धारदार हथियार से वार कि...