गोरखपुर, मार्च 13 -- गुलरिहा, हिंदुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के बनगाई में मंगलवार की रात एक शादी कार्यक्रम में नाच गाने के दौरान जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायल की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस छह लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बेलटिकरा नई आबादी निवासिनी रिंकी देवी गुलरिहा क्षेत्र के बनगाई टोला बंजरहा में अपनी ननद कुंती देवी के घर मंगलवार को शादी में गई थी। आरोप है कि महिलाएं शादी में नाच गा रही थीं। उसी दौरान संदीप, भोलू ,मनीष, करन, सुनील, गंगाधर व अजय नाचने गाने के दौरान विवाद कर लिए और गाली गलौज करते हुए मारपीट किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.