अलीगढ़, फरवरी 5 -- चण्डौस,संवाददाता। सोमवार की शाम इगलास में दोस्त की शादी में नाच रहे चंडौस निवासी योगेश सारस्वत उम्र 22 वर्ष के सीने में अचानक तेज दर्द उठा और वह अचेत हो गए। साथी उन्हें लेकर पहले अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शोक में व्यापारी के घर के आसपास का बाजार बंद रहा। परिजनों के अनुसार योगेश गांव चीमनपुर निवासी अपने दोस्त मोनू उर्फ छोटू की बारात में सोमवार को इगलास गए थे। वहां रात करीब 10 बजे बारात की चढ़त के दौरान नाचते समय अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वह गाड़ी में जाकर बैठ गए। उनकी तबीयत बिगड़ती गई और वह बेहोश हो गए। साथी उन्हें लेकर पहले अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचे, वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.