नांगल सोती, मई 8 -- यूपी के बिजनौर में शादी की रस्म के समय विवाद हो गया किसी ने डीजे बंद करने को कहा तो दूल्हे के भाई ने सिर में कड़ा मारकर दुल्हन के भाई को घायल कर दिया। हंगामा बढ़ा तो शादी रुक गई। वहीं घटना से गुस्से में आया दूल्हा बारात छोड़कर चला गया तो दुल्हन पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। झगड़े के कारण देर शाम तक फेरे नहीं हो सके थे और दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे थे। गुरुवार देर शाम नांगल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मायापुरी में देवेंद्र सिंह की पुत्री की बारात चमरिया, भागूवाला से आई थी। शाम लगभग छह बजे बारात की चढ़त पूरी होने के बाद दुल्हन का भाई दूल्हे को बग्गी से उतारने के लिए गया। दुल्हन पक्ष अगली रस्म को पूरी करने के लिये कह रहा था। जबकि दूल्हे का भाई और उसके दोस्त वहां डीजे पर डांस कर रहे थे और हटने को तैयार नहीं थे। इसी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.